Azamgarh :डिलेवरी के समय जच्चा बच्चा की मौत मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाते हुए आजमगढ़ बिलरियागंज मुख्य मार्ग किया जाम
डिलेवरी के समय जच्चा बच्चा की मौत मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाते हुए आजमगढ़ बिलरियागंज मुख्य मार्ग किया जाम
रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज मे स्थिति शहाबुद्दीनपुर और नसीरपुर के बीच रोड पर स्थित शिफा हॉस्पिटल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब डिलेवरी के समय जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई।
सूचनामिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया दूसरी तरफ मौके की नजाकत को देखते हुए अस्पताल के सभी कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए वही मेडिकल हॉल में ताला लग गया तो डॉक्टर खुद अंदर से ताला बंद करके हॉस्पिटल के अंदर छिप गयीं दूसरी तरफ मृतक के परिजन आक्रोश में आकर आजमगढ़ बिलरियागंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पाकर मौक़े पर पहुंचे दल बल के साथ थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे ने आक्रोषित लोगों को समझा बुझा कर चक्का जाम समाप्त कराया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर ने जच्चा बच्चा Phle जानबूझकर मारा है ।
जानकारी के अनुसार आँचल देवी ( प्रिया ) 22 वर्ष पत्नी शुभम गुप्ता मऊ जिला के अमीला बोझी की निवासी थी जो आजमगढ़ जिला के कंधरापुर् थाना क्षेत्र के चेवता गांव मे अपने ननिहाल मे आयी थी।जहाँ से डिलवरी के लिए 19 जून को सिफा हॉस्पिटल नसीरपुर मे भर्ती हुई थी।
परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर पहले मन चाहा पैसा लेलिया इसके बाद भर्ती किया तथा नार्मल डिलवरी की बात कही किन्तु डिलवरी के समय जच्चा बच्चा दोनो को मार डाला।इसके बाद परिजनों ने शव के आजमगढ़ बिलरियागंज मुख्य मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया जिससे दोनो तरफ गाड़ियों की लम्बी कटारें लग गयी। सूचना पाकर मौक़े पर पहुचे एस ओ बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे मौक़े पर पहुंच कर आक्रोषित लोगों को समझा बुझा कर चक्का जाम समाप्त कराया ओर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की तरफ से थाना पर कोई तहरीर नहीं पड़ी थी और नाही हॉस्पिटल के डॉक्टर से सम्पर्क हो पाया था कि उनका भी बयान मिल सस्के । इस घटना की हकीकत क्या है यह तो डॉक्टर् का बयान आने के बाद ही पता व्हालेगा।