धूम-धाम से मनाई गई शिवसेना स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
Shivsena Foundation Day was celebrated with great pomp and show, great enthusiasm was seen among the workers
हिंद एकता टाइम्स भिवंंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शिवसेना युबीटी कार्यकर्ताओं व्दारा अजय नगर स्थित क्षत्रपति शिवाजी चौक स्थित अपने निजी शहर कार्यलय पर १९ जून को जिला प्रमुख मनोज गगे , शहर प्रमुख प्रसाद पाटिल , जिला सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी, पूर्व शहर प्रमुख मोहन दादा वल्लाल, महिला संगठक वैशाली मेस्त्री, सचिव नितेश दांडेकर आदि की उपस्थिति में शिवसेना स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख मनोज गगे , शहर प्रमुख प्रसाद पाटिल, सुनीता तरे और संगीता जोशी ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर स्थित क्षत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। हिंदु हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे साहेब को जिला प्रमुख मनोज गगे, शहर प्रमुख प्रसाद पाटील , पूर्व शहर प्रमुख मोहन दादा वल्लाल ने पुष्पांजलि अर्पित की। मराठी जनता और हिंदुत्व के लिए, माननीय हिंदु हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की थी। और मराठी जनता व हिंदुत्व की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिवसेना के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों के विचार व्यक्त किए गए। इस कार्यक्रम में मधुकर जाधव, सुयोग घैसास, विजय कुंभार, मीरा भानुशाली, मयूर कदम, प्रशांत वासानी, अजय तेजे, कुमार श्रीराम, अंकुश चव्हाण, संगीता जोशी, स्वप्निल जोशी मनीष गिरी, नितिन काठवले, भाई वानगे, नौशेबा अंसारी, आलम शेख, योगेश शेलकांडे, रचना चौधरी, पुरूषोत्तम वेमुल पूर्व शिव सैनिक, महिला मोर्चा पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी, युवा मोर्चा शिव सेना के पदाधिकारी, अंगीकृत संगठन पदाधिकारी ,शिव सेना कामगार संघ, शिव सेना व्यापारी संगठन, शिवसेना उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।