जबलपुर में नकली नोट के धंधे का भंडाफोड़, पुलिस ने पकड़े 12 लख रुपए के नकली नोट,दो आरोपी गिरफ्तार
Fake currency racket busted in Jabalpur, police seize fake currency worth Rs 12 lakh, two accused arrested
जबलपुर:अधारताल में एक किराए के कमरे में छापे गए जाली नोटों को मंडला जिले में भी खपाया गया था। हनुमानताल पुलिस ने छापेमारी करके मंडला जिले से दो आरोपितों को पकड़ा है। उनके पास से 12 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए है। यह नोट भी पांच-पांच सौ रुपये के है। आरोपितों तक जबलपुर के दो लोगों ने यह जाली नोट पहुंचाएं थे। उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों में घमापुर लालमाटी द्वारका नगर निवासी धीरज मनवानी 20 वर्ष, रामपुर छापर ब्रजमोहन नगर प्लाट नंबर आठ निवासी गौरव तिवारी 44 वर्ष, मंडला के बिंझिया तिराहा निवासी संतोष श्रीवास्तव 55 वर्ष और मंडला के सत्यम कालोनी निवासी अजय कुमार नवेरिया 42 वर्ष है। इस गिरोह में अभी तक मुख्य सरगना ऋतुराज सिंह छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कुछ और फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।हनुमानताल पुलिस ने कुछ दिन पूर्व मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास से घमापुर शुक्ला होटल निवासी रवि दाहिया को जाली नोट के साथ पकड़ा। उसके पास 500 रुपये के 588 जाली नोट मिले थे। इन नोट के बीच महात्मा गांधी का वाटर मार्क के निशान नहीं थे। यह नोट उसे अधारताल यशवंत नगर निवासी ऋतुराज विश्वकर्मा 35 वर्ष ने दिया था। सीएसपी सुनील नेम ने बताया कि थाना प्रभारी धीरज राज के साथ यशवंत के घर पर छापा मारा तो वहां उसके कमरे में जाली नोट का छापाखाना मिला। मौके से छापकर रखे गए गए कई जाली नोट भी जब्त मिले। आरोपित ऋतुरात मूलत: नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के इमलिया कमती का निवासी है। वह किराए के घर पर पत्नी एवं बच्चे के साथ रहता था। रात जाली नोट छापता था। 25 हजार रुपये के बदले में एक लाख रुपये के मूल्य के पांच-पांच सौ रुपये जाली नोट देता था। कुल मिलाकर अभी तक कार्रवाई में कुल 18 लख रुपए बरामद किया जा चुके हैं।