Azamgarh :प्रतिबंधित पशु तस्कर गिरफ्तार, अबतक 02 गिरफ्तार

प्रतिबंधित पशु तस्कर गिरफ्तार, अबतक 02 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह मय पुलिस बल के पुर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी 228.5 पर खड़ी एक 14 टायर ट्रक नं0 UP 51AT 3505 में से 25 राशि प्रतिबंधित पशु, जिसमें 22 राशि मृत प्रतिबंधित पशु 3 राशि जिन्दा प्रतिबंधित पशु बरामद किया गया था, उक्त ट्रक में लदे प्रतिबंधित पशु व बैल को बध हेतु बिहार ले जा रहे थे, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 124/2025, धारा 3/5ए/8 उ0प्र गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 325 भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात के पंजीकृत होकर विवेचना व0उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह विवेचना की जा रही थी, जिसमें वाहन स्वामी द्वारा मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया, जिसके द्वारा दिये गये बयान व अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही से मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1. नरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र भिष्म मिश्रा ग्राम फूलपुर हारिपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकर नगर 2. आकाश मिश्रा उर्फ विशाल पुत्री नरेन्द्र कुमार मिश्र निवासी ग्राम फूलपुर हारिपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकर नगर 3. बुद्धराज पासवान पुत्र राजाराम पासवान निवासी ग्राम नऊवाबाग भड़हरा थाना कोतवाली जनपद फेतहपुर 4. बरकत पुत्र गुलजारी निवासी ग्राम लोरपुर ताजन थाना कोतवाली अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर का नाम प्रकाश में आया, जिसके तहत थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तगण लगातार दविश दी जा रही थी जिसके क्रम में –
दिनांक- 20.06.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश मिश्रा उर्फ विशाल पुत्र नरेन्द्र कुमार मिश्र निवासी ग्राम फूलपुर हारिपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आज शनिवार को उ0नि0 बब्बन यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आविद अली पुत्र स्व0 आशिक अली निवासी ग्राम तेतारपुर थाना बाजार शुकुल जनपद अमेठी को सोफीपुर चौराहे पर पास से समय करीब सुबह 06.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button