दुराचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाज़ीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई थाने पर पंजीकृत मुकदमा सं0 143/25 में करते हुए वांछित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम धर्मागतपुर पाही थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को रामनारा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गामा लाल मय हमराह थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



