आजमगढ़:पकड़ा गया किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला
आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वादी मुकदमा थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ के द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि अभियुत विवेक पुत्र जयप्रकाश उर्फ गुड्डू सेठ निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा आवेदक की नाबालिग पुत्री के साथ स्कूल आते जाते रास्ते में छेड़खानी की गयी तथा भद्दी व अश्लील टिप्पणी की गयी है, जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 487/24 धारा 74/352/351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम विवेक पुत्र जयप्रकाश उर्फ गुड्डू सेठ निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। बुधवार को उ0नि0 मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक पुत्र जयप्रकाश उर्फ गुड्डू सेठ निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को छित्तेपुर बाजार के पास से समय करीब 12.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।