आजमगढ़:सड़क हादसे का शिकार प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत

रिपोर्ट:शिवम सिंह

मार्टिनगंज/आजमगढ़:र्टीनगंज तहसील के प्रधान संघ के मार्टिनगंज ब्लॉक अध्यक्ष बरदह थाना क्षेत्र के कुरूथूआ ग्राम के प्रधान 40 वर्षीय शिवा सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह का ईलाज के दौरान लखनऊ अस्पताल में निधन हो गया। देर रात में लखनऊ से मृतक का शव एंबुलेंस से घर पहुंचा। परिजनों समेत लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान बड़े हो लोकप्रिय समाज सेवी रहे। विगत फरवरी माह में ब्लॉक मार्टीनगंज कार्यालय से वापस बाइक से घर आते समय सोनहरा बेसो नदी पुल के पास बाइक से गिर कर घायल हो गए थे। सिर में गंभीर चोट आई थी। जौनपुर सदर अस्पताल से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था। बुधवार देर शाम को लखनऊ में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव के रात में घर आने पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। क्षेत्रीय गणमान्य लोगो ने गुरुवार को घर पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों को दुख की घड़ी में ढांढस बधाया। मृतक दो भाई में छोटे थे। पत्नी मोनी सिंह, मां उषा सिंह समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। दो पुत्र हैं। प्रधान बृजेश पाठक, डबलू सिंह, ओम प्रकाश यादव, दीपक सिंह, अमरजीत यादव, हवलदार बिंद, रामसहाय राजभर, अंगद राजभर, मुन्ना बिंद, जगतमा राजभर, बिंदु बिंद समेत कई लोगो ने शोक संवेदना प्रगट करते हुए श्रद्धाजली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button