जिला बनाओं आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहे प्रभुनाथ मिश्र: प्रदीप
समाजवादी चिंतक प्रभुनाथ मिश्र की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि
भदोही। समाजवादी चिंतक प्रभुनाथ मिश्र की चौथी पुण्यतिथि शनिवार को सुदामा कुटी भमौरा माधोसिंह मे मनाई गई। जहां पर समता मूलक समाज की स्थापना, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने, समाजवादी आंदोलन को आगे बढाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा की प्रभुनाथ मिश्र भ्रष्टाचार के दुश्मन थे। भदोही जिला बनाओ आंदोलन
में उनकी अग्रणी भूमिका रहीं। उनके ही कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जिले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रभुनाथ मिश्र जीवन पर्यंत समता मूलक समाज की स्थापना एवं सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ते रहे। उन्होंने गरीब, मजदूर, किसान, पीड़ित व दुखी एवं अपमानित की आवाज बनकर संघर्ष किया। जिले में भ्रष्टाचार की लड़ाई में तत्कालीन डीएम आशीष गोयल के फर्जी आरसी में जेल जाना पड़ा पर विचलीत नहीं हुए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ते रहे। उनको इससे जुल्म व अन्याय के खिलाफ लड़ने का जुनून मिला।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन, अंजनी सरोज, राजेंद्र दुबे, आसिफ खां, कल्लन यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, सलाउद्दीन अंसारी, प्रदीप वियोगी, हरिओम मौर्य, अशोक तिवारी, अल्ताफ अंसारी, कमलाशंकर महतो, रवि यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया। अंत में जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू ने सभी का आभार जताया।