दानवीर भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किए गए कर दाता व व्यापारी यूपी सरकार के निर्देश पर दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया
भदोही। यूपी सरकार के निर्देश पर शनिवार को दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया। विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, डीएम शैलेश कुमार, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
इस दौरान विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यापर्ण अर्पित कर व्यापारियों को सम्मानित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। विधायक विपुल दूबे ने कहा कि देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में व्यापारियों का अहम योगदान है। जनपद स्तर पर जिन व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्याएं होती हैं तो उसका निराकरण तत्काल प्रशासन करता है। विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि इस जिले के डीएम व एसपी के टीम की समन्वय काफी बेहतरीन है। विकास कार्य में तेजी से प्रगति लाने की अपेक्षा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने दानवीर भामाशाह के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके आदर्शो को अपने जीवन में अनुकरण करने पर बल दिया।
डीएम ने कहा कि किसी भी देश की उन्नती में उस देश का सबसे बड़ा योगदान उसके कर से होता है। भारत दुनिया की तिसरी अर्थव्यवस्था बन गया है। सबसे ज्यादा कर का योगदान व्यापारियों द्वारा दिया जा रहा है। वह बहुत अतुलनीय योगदान है। इसकी हम सराहना करता है। उन्होंने दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भामाशाह अपनी दानवीरता के लिए इतिहास में प्रसिद्ध है।
इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह, अनिल दिक्षित असिंस्टेंट कमिश्नर, राजेंद्र पटेल, अभय कुमार, ज्योति सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।