Azamgarh :जिले में 10 सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन कार्यालय पर विदाई समारोह आयोजित कर फूल माला मोमेंटो के साथ किया विदा
जिले में 10 सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन कार्यालय पर विदाई समारोह आयोजित कर फूल माला मोमेंटो के साथ किया विदा
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज सोमवार को जनपद आज़मगढ़ पुलिस से 03 उप-निरीक्षक, 04 मुख्य आरक्षी, 01 उर्दू अनुवादक, 01 आरक्षी नागरिक पुलिस व 01 फालोवर सेवानिवृत्त हुए, जिनकी विदाई का कार्यक्रम पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित सभागार में आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक मिठाई और गले में फूल माला पहनाकर व मोमेन्टो देकर विदाई की गई, सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए स्वास्थता की कामना की गयी। उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीग मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण
रेडियो उ0नि0 शिवधर यादव रेडियो शाखा जनपद आजमगढ़। रेडियो उ0नि0 ओमप्रकाश सिंह रेडियो शाखा जनपद आजमगढ़। उ0नि0 नागरिक पुलिस अजीत कुमार सिंह थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
मुख्य आरक्षी स0पु0 निर्मल कुमार सिंह पुलिस लाइन जनपद आजमगढ़। मुख्य आरक्षी स0पु0 भरत सिंह पुलिस लाइन जनपद आजमगढ़। उर्दू अनुवादक मो0 हारून थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़। मुख्य आरक्षी चालक राधेश्याम यादव पुलिस लाइन जनपद आजमगढ़। मुख्य आरक्षी चालक नसीम खाँ पुलिस लाइन जनपद आजमगढ़। आरक्षी नागरिक पुलिस भवानीदीन थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़। फालवर मौला राम पुलिस लाइन जनपद आजमगढ़।