विधायक ज्ञानपुर ने किया बस स्टेशन के लिए भूमिपूजन
ज्ञानपुर में कराया जाएगा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण
भदोही। 2 करोड़ 29 लाख 98 हजार रुपए की लागत से ज्ञानपुर में रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इस परियोजना के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। सोमवार को विधायक विपुल दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए भूमिपूजन किया।रोडवेज बस स्टेशन ज्ञानपुर में बनाए जाने की मांग जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। प्रदेश सरकार ने चली आ रही मांग को देखते हुए परियोजना की न सिर्फ मंजूरी दी बल्कि वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। यह रोडवेज बस स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जहां पर बसों का इंतजार करने के लिए महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रतिक्षालय होगा। साथ ही यात्रियों को हरियाली के बीच बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बस स्टेशन पर शुद्ध पेयजल व स्वच्छ शौचालय की भी व्यवस्था होगी। सोलर लाइटों से बस स्टेशन जगमगाता रहेगा। बस स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रॉनिक सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानपुर डॉ.घनश्याम दास गुप्ता के अतिरिक्त अन्य लोग मौजूद रहें।