आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज ब्लॉक में महाप्रधानी के उपचुनाव में सपा ने लहराया परचम

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:बिलरियागंज नव निर्वाचित नगर पालिका परिषद में 66 राजस्व ग्राम आजाने से ब्लॉक की एक महा प्रधानी प्रभावित हो गई थी। जिसका उपचुनाव 6 तारीख को हुआ और मतगणना 8 सितंबर को हुई इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रविंद्र कुमार सिंह को चुनाव मैदान में अपना प्रत्याशी बनाकर उतरा था। तो समाजवादी पार्टी ने चंद्र प्रकाश दुबे उर्फ चंदू बाबा को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। यह चुनाव आठ ग्राम पंचायत में हुआ जिसमें 16500 मतदाता को वोट डालना था। किंतु चुनाव के दिन मात्र 5 723 मत पड़े जिसमें भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह को 2682 मत और सपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश दुबे को 2862 वोट मिले इस प्रकार सपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश दुबे ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह को 180 ओटो से पराजित कर महा प्रधानी पर अपना कब्जा कायम करते हुए सपा का परचम लहराया । जबकि मत गड़ना के समय मत पेटिका से 179 वोट खराब निकले। जैसे ही चंद्र प्रकाश दुबे मतगणना स्थल से बाहर आए लोगों ने फूलमाला पहनकर उनका स्वागत किया और चंद्रप्रकाश दुबे ने भी अपने समर्थकों का आभार प्रकट किया इस मौके पर डॉक्टर हरिराम यादव हाजी मोहम्मद आरिफ दिनेश यादव केवटहिया के पूर्व प्रधान आदि लोगों ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित महाप्रदान चंद्रप्रकाश दुबे का स्वागत किया।जबकि इसके पहले यह महाप्रधान की सीट भाजपा के खाते में थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button