मोहर्रम को लेकर नगर पंचायत घोसियां में व्यवस्था हुई चाक चौबंद, डीएम व एसपी ने लिया जायजा

सभी इमाम चौक व ताजिया मार्ग को किया दूधिया रौशनी से आरास्ताचेयरमैन बेबी एबरार द्वारा क्षेत्र में कराए गए व्यवस्था को डीएम व एसपी ने सराहा

 

 

भदोही। मोहर्रम के पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तथा एसडीएम औराई ने नगर पंचायत घोसिया क्षेत्र में शनिवार को ताजिया के मार्ग का निरीक्षण किया गया।इस दौरान चेयरमैन बेबी एबरार ने जिलाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को ताजिया मार्ग को लेकर व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। चेयरमैन बेबी एबरार ने कहा ताजिया के सभी मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था कर ली गई है ताकि पर्व के दिन किसी को परेशानी न हो वहीं सभी इमाम चौक के पास विशेष रूप से साफ-सफाई व चुने के छिड़काव से सुसज्जित करा ली गई है। जो सड़के जीर्ण-श्रीन अवस्था मे थी उसे भी व्यवस्थित कर ली गई है। अधिकारियों ने चेयरमैन बेबी एबरार द्वारा कराए गए व्यवस्था को लेकर तारीफ की। इस मौके पर जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि पर्व शांतिपूर्वक और सौहार्द वातावरण में मनाएं। कहा पर्व कोई भी हो सभी पर्व भाईचारे और मोहब्बत का संदेश लेकर आती है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा पर्व को शांति पूर्वक मनाएं। कहा पर्व के दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। पर्व में खलल डालने वालो को बख्शा नही जाएगा। इस मौके पर एसडीएम औराई, प्रभारी निरीक्षक सहित ताजियादार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button