देश को एकजुटता, समानता और भाईचारे की है जरूरत: राजेश तिवारी
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह शनिवार को पं.श्यामधर स्मारक कठौता गोपीगंज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी मौजूद रहें। विशिष्ट अतिथि जिला कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह एवं दयाशंकर पांडेय रहें।
इस दौरान मुख्य अतिथि राजेश तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कहा कि भाजपा इस देश की जनता को धर्म, जाति और भाषा के नाम पर बांटने का कार्य कर रही है। उनका उद्देश्य संविधान की मूल आत्मा को नष्ट करना है। कांग्रेस इस विभाजनकारी राजनीति का डटकर विरोध करती है और हर मंच पर संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश को एकजुटता, समानता और भाईचारे की जरूरत है। जिसे केवल कांग्रेस ही मजबूत आधार प्रदान कर सकती है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करें और जनता को जागरूक करें। श्री तिवारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके नेतृत्व में संगठन सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है। कॉर्डिनेटर प्रभारी सत्यवीर सिंह व दया शंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान पूरे जनपद में तेज गति से चल रहा है। हर ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि आगामी 15 अगस्त तक हर सक्रिय बूथ पर कांग्रेस की प्रभावी और मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित हो। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता पार्टी को आगामी चुनाव के तैयारियों के लिए शसक्त रूप से खड़े हैं। कांग्रेस पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भदोही के तीनों सीट पर जीत दर्ज कर जनता के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।
इस मौके पर डॉ.राजेंद्र दुबे राजन, विनोद श्यामधर मिश्रा, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, मुशीर इकबाल, सुरेश मिश्र, राकेश मौर्य, त्रिलोकीनाथ बिंद, सिद्धार्थ मिश्र, नाजिम अली, राजेश दुबे, संतोष बघेल, प्रभात मालवीय, सुबुक्तगीन अंसारी, जजलाल राय, संजू मौर्य, सुरेश चौहान, शिवपूजन मिश्र, महेश मिश्र, संतोष धोबी, धीरज मिश्र, राजेंद्र मौर्य, राज बहादुर सिंह, मृत्युंजय सिंह, दुर्गेश मिश्र, रमाशंकर बिंद, मीना देवी, सुनीता पाठक, शबाना खातून शाहिना तस्लीम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया।
चित्र परिचय: समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि।