Mumbai news:पत्रकार आर .एस. वर्मा का दुःखद निधन

मुंबई/अजय उपाध्याय
उल्हासनगर से बदलापुर तक कई दैनिक अखबारों में पिछले 22 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार आर.एस.वर्मा(59) का डेंगू के चलते ठाणे के एक अस्पताल में रविवार सुबह 7 बजे दरम्यान बजे निधन हो गया. उनके देहांत से स्थानीय पत्रकारो व परिसर में शोक की लहर फैल गई गयी है।वर्मा जी पिछले 22 वर्षों से दैनिक खबरे आज तक, दैनिक यशोभूमि, हमारी राफ्टर जैसे कई अन्य अखबारों में समाचार लेखन करते रहे थे। पत्रकारिता के माध्यम से कई उन्हाने कई सामजिक कार्यो व लोगो को न्याय दिलाये।.सबसे पहले खबरे आज तक से अपनी शुरुआत की थी। वह उल्हासनगर,अम्बरनाथ, बदलापुर व वंगनी तक लोगो के बीच रहकर सादगी पूर्ण ढंग से पत्रकारिता करते आये हैं। वर्मा जी ने अपने पीछे पत्नी व पुत्र को छोड़कर गए हैं। उनकी अंतिम शवयात्रा उनके बदलापुर प्रश्चिम स्थित निरंजन सोसायटी निवास स्थान से निकाली गयी। बदलापुर पश्चिम मंजर्ली के श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर बदलापुर नगराध्यक्ष राम पाटकर व कई गणमान्य और पत्रकार मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button