Mumbai news:मानव कल्याण सेवा संघ संस्था के तरफ से सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

संस्थापक /अध्यक्ष उदय सिंह ठाकूर का जन्मदिन धूम -धाम से सम्पन्न।

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
कुर्ला /मुंबई मानव कल्याण सेवा संघ के संस्थापक /अध्यक्ष उदय सिंह ठाकूर के जन्मदिन के मौके पर रविवार को संस्था की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश व जिले के सभी पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई। सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ता समेत सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया गया। गाव देवी विद्या विहार रोड समीप कोहिनूर विद्यालय कुर्ला (प.)स्थित संस्था के प्रांतीय कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक का जन्मदिन भी धूम-धाम से मनाया गया।उदय सिंह ठाकूर का कहना है कि संस्था हर समय मानव सेवा के लिए जनजागरण अभियान चलाता रहेगा तथा सभी गरीब व पिछड़े वर्ग के सेवा के लिए तन मन धन से संस्था उनको न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगा और संस्था सभी समाज के उपेक्षित शोषित व पीडित लोगों की मदद के लिये सदैव तत्पर रहेगा यह संस्था जागरूक तथा संगठित करने वाली देश की एक अग्रणी सामाजिक मानव कल्याण सेवा संघ हैं जो बेरोजगारी भ्रष्टाचार स्वास्थ्य शिक्षा गरीबी बढ़ती महंगाई की जन समस्याओं का निवारण के लिये भी सदैव संघर्षत रहेगा।इस मौके पर जफर शेख ,जमशेद शेख, मुजफ्फर मंसूरी ,मेहताब शेख, रेहान शेख, नोमन शेख, जब्बार शेख ,मोहम्मद जलालुद्दीन शेख, अमन सिंह ठाकुर, शाहिद हुसैन शेख, अतिक अली खान, मनोज कुमार यादव,इत्यादी को नियुक्ती पत्र वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button