Azamgarh :तांत्रिक पूजा के नाम पर महिला की हत्या में 02 आरोपी गिरफ्तार

तांत्रिक पूजा के नाम पर महिला की हत्या में 02 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ने थाना कंधरापुर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक- 6/7/2025 की रात्रि 8 बजे विपक्षी चन्दू व उसके 2 सहयोगी तथा शबनम द्वारा वादी की पुत्री को तंत्र मंत्र करने के बहाने पुत्री को घर से बुलाकर ले गये और चन्दू व उसके 2 सहयोगी तथा शबनम मिलकर मेरी पुत्री से छेडखानी करने लगे, विरोध करने पर तंत्र विद्या का हवाला देकर गला घोट दिया, जिससे वादी की पुत्री का मौके पर ही मृत्यु हो गयी, के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 209/25 धारा 3(5)/74/103(1) बीएनएस बनाम- 1.चन्दू पुत्र फूलचन्द 2.शबनम पत्नी चन्दू ग्रा0 पहलवानपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ 3.दो अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध दिनांक 07.07.2025 को पंजीकृत कराया गया।
आज मंगलवार को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही तथा इससे सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. चंदू पुत्र फूलचन्द निवासी अवती पहलवानपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 30 वर्ष, 2.अभियुक्ता शबनम पत्नी चंदू निवासी अवती पहलवानपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 29 वर्ष को ग्राम अवती पहलवानपुर से समय करीब 06.05 AM बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button