Bhiwandi news:सपा मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव को संचालन समिति अध्यक्ष बनाये जाने पर किया गया सत्कार

SP Mumbai State Vice President Ajay Yadav was felicitated on being made the Steering Committee Chairman

हिंद एकता टाइम्स भिवंंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व गोवंडी के विधायक अबू हासिम आजमी द्वारा सपा के मध्यवर्ती जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकार परिषद में समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव को भिवंडी संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर यादव समाज द्वारा शाल पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष अबू हासिम आजमी ने सपा की भिवंडी कमेटी को बर्खास्त कर नई कमेटी के गठन के लिये 11 लोगों की संचालन कमेटी बनाया है जिसमें अजय यदव को अध्यक्ष बनाया गया है । अजय यादव के साथ भिवंडी पूर्व विधानसभा के विधायक रईस शेख , अरफात शेख आदि मुख्य लोगों के अलावा अन्य लोगों को समाहित किया गया है। अजय यादव को अध्यक्ष बनाये जाने पर यदुवंशी समाजसेवा संस्था के राष्ट्रीय सचिव की अगुवाई में सपा नेता अरविंद यादव , समाजसेवक रमेश यादव , चंद्रभान यादव , मनोज यादव , जितेन्द्र यादव , राजेन्द्र यादव , संतोष यादव , मनोज सिंह आदि लोगों ने शाल पुष्प गुच्छ देकर उनके उज्ज्वल भविष्य कामना कर अपनी शुभकामनाएँ दिये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button