भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकार विनोद यादव की लड़ाई को मिली आंशिक सफलता, बसई-विरार मनपा को झुकना पड़ा, धरना व भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित

Journalist Vinod Yadav's fight against corruption got partial success, Vasai-Virar Municipal Corporation had to bow down, Dharna and hunger strike postponed for now

भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकार विनोद यादव की लड़ाई को मिली आंशिक सफलता, बसई-विरार मनपा को झुकना पड़ा — धरना व भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित

पालघर (महाराष्ट्र), विशेष संवाददाता:
भ्रष्टाचार और अनाधिकृत निर्माण कार्यों के खिलाफ वर्षों से संघर्ष कर रहे पत्रकार विनोद यादव को आखिरकार उनके आंदोलन में एक अहम मोड़ पर आंशिक सफलता मिली है। बसई-विरार महानगरपालिका के अंतर्गत हो रहे अवैध निर्माण कार्यों के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के चलते मनपा प्रशासन को कार्रवाई की दिशा में कदम उठाना पड़ा।पत्रकार विनोद यादव द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को उस समय नई ऊर्जा मिली, जब आइडियल पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अचानक धरनास्थल पर पहुंचे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, प्रदेश संपर्क प्रमुख भरत कुमार भानुशाली, तथा जिला संरक्षक सुरेश जायसवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर पत्रकार यादव का हौसला बढ़ाया और तुरंत ही मनपा उपायुक्त दीपक सावंत से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया।

प्रशासन को दी चेतावनी, उपायुक्त ने दिखाई तत्परता

आइडियल पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि आंदोलनरत पत्रकार विनोद यादव को कोई शारीरिक, मानसिक या कानूनी क्षति होती है, तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मनपा प्रशासन की होगी। यह सुनकर उपायुक्त दीपक सावंत ने तुरंत सभी संबंधित दस्तावेज संगठन के प्रतिनिधियों को दिखाए और आश्वस्त किया कि आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से की जाएगी।उनके निर्देश पर धरना स्थल पर वार्ड अधिकारी निलेश म्हात्रे और इंजीनियर अक्षय ठाकुर को भेजा गया, जिन्होंने पत्रकार यादव से बातचीत कर शिकायतों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी प्रकाश कावले भी मौके पर पहुंचे और विनम्रतापूर्वक धरना व भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की।

धरना हुआ स्थगित, संघर्ष रहेगा जारी

संगठन के शीर्ष नेतृत्व और पत्रकार यादव के बीच विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि प्रशासन द्वारा शुरू की गई कार्यवाही को देखते हुए धरना और भूख हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। हालांकि, संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रशासन की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा,

“हम मनपा प्रशासन के सीधे संपर्क में हैं और यदि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी या कर्मचारी नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करवाई जाएगी। यह केवल शुरुआत है, हम पीछे नहीं हटेंगे।”

 

उन्होंने पत्रकार विनोद यादव और सुरेश जायसवाल के साहस और निष्कलंक संघर्ष की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि आइडियल पत्रकार संगठन उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा।

प्राथमिक जीत की ओर बढ़ता कदम

मनपा की तरफ से उठाए गए आरंभिक कदमों को पत्रकार विनोद यादव और संगठन की नैतिक व वैचारिक जीत माना जा रहा है। जनता और पत्रकारिता जगत में इस आंदोलन की गूंज से प्रशासन पर दबाव बना है, और अब निगाहें हैं कि कार्रवाई किस हद तक आगे बढ़ती है।संघर्षरत पत्रकारों और संगठन की यह लड़ाई केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि व्यवस्था को जिम्मेदार, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button