गुरु पूर्णिमा: जनप्रतिनिधियों ने अपने गुरुओं का किया पूजन, लिया आर्शीवाद 

मंदिरों में पहुंचकर की गई विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना 

 

भदोही। गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को मंदिरों व आश्रमों में भारी भीड़-भाड़ रही। मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन किया। वहीं आश्रमों में पहुंचकर शिष्यों ने अपने गुरुओं की पूजा की और आशीर्वाद लिया। सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी अपने-अपने गुरुओं का आर्शीवाद लिया।

इस दौरान जगन्नाथपुर मंडल में पंडित शंकराचार्य महाराज बड़े शिव मंदिर गोपीगंज में सांसद डॉ.विनोद बिंद ने गुरु के चरणों में अपना शीश रखकर आशीर्वाद लिया और गुरु का सम्मान किया। तत्पश्चात असनाव मंडल में माता साध्वी राज लक्ष्मी मंदा प्राचीन शिव मंदिर सुंदर बन कटेबना में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने मंदा माता का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। औराई में संत जीत नारायण दास संत रविदास मंदिर त्रिलोकपुर में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने गुरु का आशीर्वाद लिया। सेमराध नाथ में पंडित विनोद गिरी के समक्ष प्रस्तुत होकर औराई विधायक विपुल दुबे ने गुरु का आशीर्वाद लिया। सुरियावां में नितेश महाराज के समक्ष उपस्थित होकर सर्वशक्ति धाम चौगुन में पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया। भदोही में गिरी महाराज राम जानकी मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने गुरु के समक्ष उपस्थित होकर आर्शीवाद लिया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी ने गुरु का आशीर्वाद लेकर उनके

बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं पर जिले के संयोजक प्रदीप सिंह ने बताया जनपद में 91 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button