आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा कई प्रदेशों में मजबूती के साथ हो रहा अनवरत विस्तार

 

मुंबई/लखनऊ/सूरत:आइडियल पत्रकार संगठन का देश के कई प्रदेशों के विभिन्न जिलों में विस्तार का अनवरत क्रम चल रहा है। भारत के संपूर्ण प्रदेशों में पत्रकारों के हित में कार्य करने वाली संस्था आइडियल पत्रकार संगठन (कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत) में सदस्यों तथा पदाधिकारीयों की नियुक्ति का कार्य चल रहा है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोहर लाल शर्मा जी द्वारा अलवर जिले में वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर शर्मा को जिला अध्यक्ष अलवर बनाया गया है। वहीं पर महाराष्ट्र के पालघर जिले में जिला अध्यक्ष पालघर विनोद यादव एवं जिला संरक्षक सुरेश जायसवाल के नेतृत्व में कई पत्रकारों ने आइडियल पत्रकार संगठन की सदस्यता ग्रहण की है जिसमें पत्रकार राजकुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष पालघर तथा सदानंद यादव को जिला महासचिव पालघर तथा पत्रकार रोहित गिरी को जिला सचिव पालघर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं पर परभणी महाराष्ट्र से तेज तर्रार महिला पत्रकार सौ योगिता मनोहर मोपकर को जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) परभणी के पद पर नियुक्त किया गया है।आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामजी प्रजापति द्वारा पत्रकार चरन सिंह को जिला अध्यक्ष ललितपुर नियुक्त किया गया है, जबकि पत्रकार रविकांत जिला उपाध्यक्ष ललितपुर बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा बुरहानपुर जिले में पत्रकार रुपेश वर्मा को जिला अध्यक्ष बुरहानपुर, पत्रकार कनिष्क जायसवाल जिला उपाध्यक्ष बुरहानपुर, जबकि दीपक बैरागी जिला सचिव बुरहानपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में गुजरात प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष गांजा वाला सुनील कुमार द्वारा सूरत के वरिष्ठ पत्रकार दीपक रंगूनवाला को शहर उपाध्यक्ष सूरत एवं प्रथम अभिषेक पानवाला को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष गांजा वाला सुनील कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा को यह भी बताया कि गुजरात प्रदेश में जल्द ही सैकड़ो की संख्या में पत्रकार आइडियल पत्रकार संगठन की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामना संदेश देते हुए यह कहा कि संघे शक्ति कलियुगे। हम एक साथ मिलकर बहुत सारी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आइडियल पत्रकार संगठन का प्रत्येक सदस्य एवं पदाधिकारी पत्रकारों के सम्मान उनके स्वाभिमान तथा हितों के लिए हमेशा कार्य करता रहेगा। उन्होंने आइडियल पत्रकार संगठन के सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी सहित सभी सदस्यों का संगठन को मजबूत बनाने में श्रेय देते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button