आजमगढ़:सावन माह के सोमवार को शिव मंदिरों पर उमड़ी भारी भीड़
Azamgarh: Huge crowd gathered at Shiva temples on Monday of Sawan month

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/आजमगढ़। सावन माह के सोमवार का दिन पड़ने से इसका महत्व हजार गुना बढ़ जाता है।भक्तो ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना शुरू कर दिए थे। शिव मंदिरों को फूलों गुब्बारों और बिजली की झालरों से आकर्षक तरीकों से सजाया गया था।जिसकी रोशनी से शिवालयों की छटा अपने में खूबसूरती बिखेर रही थी।निजामाबाद के महादेव घाट मंदिर और शिवालय घाट मंदिर ,दत्तात्रेय मंदिर की रंगाई पुताई कराकर मंदिर को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था।भीड़ अत्याधिक बढ़ने के कारण प्रशासन की तरफ मंदिर की सुरक्षा हेतु पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी वह लोग बराबर चक्रमण कर रहे थे।तमसा किनारे बना ऐतिहासिक महादेव मंदिर जहां की मान्यता है कि इस मंदिर की शिवलिंग पाताल से निकली है।इस लिए इस मंदिर से भक्तों की अपार आस्था भी जुड़ी हुई है सुबह से ही दुर्वासा धाम गए कावरिया का जत्था जल लेकर महादेव घाट मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को समर्पण कर हवन पूजन करा रहे थे। पूरा परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था तो वही दत्तात्रेय ऐतिहासिक पुरातन मंदिर पर सुबह से ही भक्तो का रेला लगा रहा।भक्त भगवान भोलेनाथ शिवशंकर को बेलपत्र,धतूरा,कनेर, मदार,पुष्प, नैवेद,धूप, दीप,यज्ञोपवित,चंदन, रोली,अक्षत आदि से शिव की पूजा कर रहे थे।कोई भक्त शिव स्तुति कोई शिव चालीसा कोई शिव महिमा तो कोई शिव पुराण पढ़ रहा था।मंदिर का प्रांगण शिव के जयकारा से शिव के मंत्रो से पूरा वातावरण गूंज रहा था।सुबह से ही उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव,महिला उप0 सानिया गुप्ता, म0 का0 रुचि तिवारी,गरिमा सिंह,सुशील कुमार और पी 0ए0 सी के जवान मंदिर पहुंचकर भीड़ को लाइन में लगवाकर दर्शन करवा रहे थे। हर सोमवार की अपेक्षा आज भीड़ बहुत ज्यादा थी।थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ हर मंदिर का चक्रमण करते रहे।



