Azamgarh :पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने थाना फूलपुर अन्तर्गत पुलिस बूथ खानजहापुर, थाना प्रभारी/जनसुनवाई कक्ष व क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थाना फूलपुर के प्रशानिक भवनों, अम्बारी चौकी के भवनों का किया उद्घाटन
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने थाना फूलपुर अन्तर्गत पुलिस बूथ खानजहापुर, थाना प्रभारी/जनसुनवाई कक्ष व क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थाना फूलपुर के प्रशानिक भवनों, अम्बारी चौकी के भवनों का किया उद्घाटन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 14.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना द्वारा थाना फूलपुर पर निर्मित निम्नलिखित भवनों/कार्यालयों का किया गया उद्घाटनः-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर के *मुख्य गेट का फीता काटकर किया गया उद्घाटन।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी/जनसुनवाई कक्ष का किया गया उद्घाटन।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जीर्णोद्धार किये गये थाना फूलपुर के प्रशासनिक भवनों, क्षेत्राधिकारी कार्यालय के भवनों व चौकी अम्बारी के भवनों/कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आजमगढ़-जौनपुर बार्डर पर अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत निर्मित नये पुलिस बूथ “पुलिस बूथ खानजहापुर” का भी उद्घाटन किया गया।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गयी व उनकी समस्याओं को भी सुनते हुए सम्बन्धित को समस्या निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्या को सुना गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह व थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



