Azamgarh :चोरी के समान के साथ दो आरोपी 720 रुपए नगद व चाकू के साथ गिरफ्तार
चोरी के समान के साथ दो आरोपी 720 रुपए नगद व चाकू के साथ गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी बबीता शर्मा पत्नी स्व0 चन्दिका विश्वकर्मा ग्राम बरहतील जगदीशपुर थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी के घर के अन्दर बक्सा व अटैची का ताला तोड़कर जेवर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/25 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। आज मंगलवार को उ0नि0 राहुल कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तों राजेन्द्रं पुत्र धूरीलाल निवासी ग्रा0 गबीहाई थाना अलापुर जनपद बदांयू हाल पता निजामूद्दीनपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष जयचन्द्रं राजभर पुत्र कवलधारी राजभर निवासी ग्रा0 ताडी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को भुजही मोड़ के पास से समय करीब 02.31 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चाकू बरामद किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 233/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।