Deoria news:मक्का खरीफ प्रदर्शन पर गोष्ठी का हुआ आयोजन। विनय मिश्र, जिला संवाददाता , बरहज देवरिया। बरहज विकास खंड प्रांगण में मक्का खरीफ प्रदर्शन पर गोष्ठी का आयोजन हुआ,
A seminar was organized on maize kharif demonstration
बरहज देवरिया।बरहज विकास खंड प्रांगण में मक्का खरीफ प्रदर्शन पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मक्का उत्पादन करने वाले कृषकों का प्रदर्शन आयोजित किया गया और सर्वाधिक मक्का उत्पादन करने वाले किसानों को उचित मूल्य पर मक्के के बीज एवं फसल के बुआई की जानकारी दी गई।
गोष्ठी का उद्देश्य मक्का उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों को इसकी खेती के बारे में जागरूक करना था। ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद ने कहा कि मक्का की खेती न केवल किसानों की आय बढ़ा सकती है, बल्कि यह क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार कर सकती है , इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख और जनपद के एसएमएस सलाहकार सहायक विकास अधिकारी कृषि ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक गोदाम इंचार्ज सहायक विकास अधिकारी देवेश सिंह गोदाम इंचार्ज राधेश्याम चौधरी ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार त्रिपाठी प्राविधिक सहायक राजेश कुमार राजीव कुमार अजय सिंह संतोष मिश्रा साइट अन्य लोग उपस्थित रहे।