महेश चौगुले शांताराम मोरे व रईस शेख बने रहेंगे विधायक तीनो का जलवा बरकरार
Bhiwandi - In Bhiwandi Assembly East West and Rural Elections, the three MLAs have again maintained their momentum by registering victory. The contest on the three Vidhan Sabha seats will be interesting. BJP's Mahesh Chaugule and Shiv Sena (Shinde faction) MLA Shantaram More created history by winning the elections for the third time. Recorded a hat-trick win. Raees Shaikh of the SP retained his popularity and registered a historic victory for the second time. Bhiwandi West seat is the third consecutive victory of BJP. In this seat, BJP's Mahesh Chowghule continued his victory journey defeating his opponents. He defeated Riyaz Azmi of SP by 31,293 votes. Mahesh Prabhakar Chowghule got 70,172 votes while Riyaz Azmi got 38,879 votes. Among other candidates independent Vilas Patil got 31,579 votes and Dayanand Chorghe of Congress got 21,980 votes, Waris Pathan of AIMIM got 15800 votes who were the main contenders for this seat. A total of 14 people were in the election fray for this seat. Bhiwandi East Vidhan Sabha constituency is waved by SP. In this seat, SP President Qasam Shaikh won the public's trust once again with his performance. He defeated Santosh Shetty of Shiv Sena Shinde faction by a huge margin of 51,784 votes. Raees Sheikh got 1,19,454 votes this time while Shiv Sena Shinde faction's Santosh Shetty got 67,670 votes. Apart from this, Manoj Gulvi of MNS got 1,003 votes and other candidates could not make any significant impact here. A total of 11 people were in the electoral fray for this seat as well. Bhiwandi rural seat is retained by Shiv Sena Shinde faction. In this seat, Shiv Sena's Shinde faction's Shantaram More won a hat-trick and defeated Shiv Sena's Uddhav faction's Mahadev Ghatal by a huge margin of 57,962 votes. Shantaram More got 1,27,205 votes while Mahadev Ghatal got 69,243 votes. Meanwhile, independent Manisha Thackeray got 24,304 votes and MNS's Vanita Kathore got 13,816 votes. While the voters of Bhiwandi supported major parties, NOTA also showed a significant impact. Nota got 1,066 votes in Bhiwandi West, 738 votes in Bhiwandi East and 2,571 votes in Bhiwandi Rural. This election showed the strong hold of the BJP and the Shiv Sena (Shinde faction) in Bhiwandi, while the SP proved that its position in Bhiwandi East is untenable. These results have made it clear that the picture of politics in Bhiwandi is changing and the upcoming elections could see major upheavals.
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी विधानसभा पुर्व पश्चिम व ग्रामीण चुनाव में पुन: तीनों विधायकों ने जीत दर्ज करते हुए अपना अपना जलवा बरकरार रखा है। तीनों विधान सभा सीटों पर मुकाबला दिलचस्प रहा। भाजपा के महेश चौगुले और शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक शांताराम मोरे ने तीसरी बार चुनाव जीत कर इतिहास बनाया । हैट्रिक जीत का रिकॉर्ड बनाया। तो सपा के रईस शेख ने अपनी लोकप्रियता बरकरार रखते हुए दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
भिवंडी पश्चिम सीट पर भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। इस सीट पर भाजपा के महेश चौघुले ने विरोधियों को पछाड़ते हुए अपनी विजय यात्रा को जारी रखा। उन्होंने सपा के रियाज़ आज़मी को 31,293 वोटों से हराया। महेश प्रभाकर चौघुले को 70,172 वोट मिले जबकि रियाज़ आज़मी को 38,879 वोट मिले है।अन्य उम्मीदवारों में निर्दलीय विलास पाटिल 31,579 वोट और कांग्रेस के दयानंद चोरघे को 21,980 वोट, AIMIM के वारिस पठान को 15800 वोट मिले,जो इस सीट पर मुख्य दावेदार थे। इस सीट पर कुल 14 लोग चुनावी रण में थे।
भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर सपा का परचम लहराया है। इस सीट पर सपा के रईस कासम शेख ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर जनता का विश्वास जीता। उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट के संतोष शेट्टी को 51,784 वोटों के बड़े अंतर से हराया। रईस शेख को इस बार 1,19,454 वोट मिले जबकि शिवसेना शिंदे गट के संतोष शेट्टी को 67,670 वोट मिले हैं। इसके आलावा मनसे के मनोज गुलवी 1,003 वोट और अन्य उम्मीदवार यहां कोई खास प्रभाव नहीं डाल सके। इस सीट पर भी कुल 11 लोग चुनावी मैदान में थे।
भिवंडी ग्रामीण सीट शिवसेना शिंदे गुट का दबदबा बरकरार रहा है। इस सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के शांताराम मोरे ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए शिवसेना उद्धव गट के महादेव घाटाल को 57,962 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। शांताराम मोरे को 1,27,205 वोट जबकि महादेव घटाल को 69,243 वोट मिले। वही पर निर्दलीय मनीषा ठाकरे 24,304 और मनसे की वनिता कथोरे को 13,816 वोट मिले।भिवंडी के मतदाताओं ने जहां प्रमुख दलों का समर्थन किया, वहीं नोटा (NOTA) का भी खासा असर दिखा। भिवंडी पश्चिम में 1,066 वोट, भिवंडी पूर्व 738 वोट और भिवंडी ग्रामीण 2,571 वोट नोटा को मिले है। इस चुनाव ने भिवंडी में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) की मजबूत पकड़ को दर्शाया, जबकि सपा ने यह साबित किया कि भिवंडी पूर्व में उनकी स्थिति अडिग है। इन परिणामों से यह साफ हो गया है कि भिवंडी में राजनीति की तस्वीर बदल रही है और आने वाले चुनावों में बड़े उलटफेर हो सकते है।