Azamgarh :गोवध के आरोप मे वांछित एक गिरफ्तार
गोवध के आरोप मे वांछित एक गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी मुकदमा उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र गश्त के दौरान पीकप मे क्रूरता पूर्वक 03 राशि बैल व 01 राशि प्रतिबंधित पशु को वध करने हेतु ले जा रहे थे पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो पिकप अनियंत्रित होकर पलट गयी एवं पिकअप चालक तथा उसके साथ बैठा व्यक्ति मौका पाकर भाग गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 91/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 धीरेन्द्र शुक्ल द्वारा की जा रही है। दौरान विवेचना अभियुक्त 1. अब्दुल सलाम पुत्र स्व0 मो0 मुस्लिम निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेता सराय जनपद जौनपुर 2. सन्नी गौतम पुत्र लालता प्रसाद निवासी लवायन कन्हई का पुरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया है।
दिनांक 23.07.2025 को उ0नि0 धीरेन्द्र नरायन शुक्ल मय हमराह पुलिस बल के वांछित अभियुक्त सन्नी गौतम पुत्र लालता प्रसाद निवासी लवायन कन्हई का पुरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष के घर ग्राम लवायन कन्हई का पुरा मे दबिश दी गयी तो अभियुक्त अपने घर पर ही मौजूद मिला नाम पता पूछकर अभियुक्त को समय करीब 19.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।