नई दिल्ली से बड़ी खबर: आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अस्थाई रूप से भंग, जल्द होगा नए सिरे से गठन
"पत्रकारों की आवाज़ को नई ताकत देने की तैयारी, कार्यकारिणी में होंगे नए चेहरे"
फोटो:आइडियल पत्रकार संघटना राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा
नई दिल्ली, 24 जुलाई: देशभर में पत्रकारों की आवाज़ बुलंद करने वाले प्रतिष्ठित संगठन “आइडियल पत्रकार संगठन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा ने आज एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अस्थायी रूप से भंग करने की घोषणा की है। यह फैसला संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।श्री मिश्रा ने कहा कि “आइडियल पत्रकार संगठन पत्रकारों की आन, बान, शान और स्वाभिमान की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। संगठन भारत के 16 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और लगातार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है।”,उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में यह देखने में आया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुछ सदस्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन अपेक्षित स्तर पर नहीं कर रहे हैं। इससे संगठन के भीतर और विभिन्न प्रांतों में असंतोष और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इस गंभीर विषय को लेकर देश के वरिष्ठ पत्रकारों तथा संगठन के अनुभवी पदाधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया।फैसला हुआ कि संगठन की वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया जाए। यह निर्णय संगठन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
श्री अजय कुमार मिश्रा ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें निष्ठावान, सक्रिय और पत्रकार हितों के लिए समर्पित प्रतिनिधियों को स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा
“हमारा लक्ष्य है कि संगठन की पहुंच देश के हर कोने तक हो और हर पत्रकार को उसका हक और सम्मान दिलाया जा सके। पत्रकारों के स्वाभिमान की यह लड़ाई अब और अधिक संगठित और मजबूत होकर लड़ी जाएगी।”,यह निर्णय पत्रकार जगत में व्यापक रूप से सराहा जा रहा है। पत्रकारों ने इसे संगठन को जीवंत, लोकतांत्रिक और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक साहसिक कदम बताया है।