पत्रकार हेमंत कुरहाडे हिमाचल प्रदेश तथा मानवीर सिंह आइडियल पत्रकार संगठन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष होंगे
National news:Journalist Hemant Kurhade will be the state president of Himachal Pradesh and Manveer Singh will be the state president of Ideal Journalist Organization Punjab
मुंबई महाराष्ट्र। आइडियल पत्रकार संगठन का विभिन्न प्रदेशों में मजबूती के साथ विस्तार का क्रम जारी रखते हुए हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने मुंबई स्थित अपने आवास पर बताया कि पत्रकार मानवीर सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब को प्रदेश अध्यक्ष पंजाब नियुक्त किया गया है जबकि हिमाचल प्रदेश के तेजतर्रार पत्रकार हेमंत कुरहाडे को हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों के साथ बैठक के बाद इन पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष अपने आने वाले समस्त जिलों में जिला अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित करेंगे। पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करने का काम प्रदेश अध्यक्ष का होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया अगले तीन से चार दिनों के अंदर नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा जिसमें एक्टिव एवं संस्था के हित में कार्य करने वाले पदाधिकारीयों को ही समाहित किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हित उनके मान सम्मान और उनके स्वाभिमान हेतु कार्य करना है। हम अपने सभी जिला स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय सभी पदाधिकारीयों से यह आवाहन करते हैं कि आप सब एकजुट होकर पत्रकारों के हित के लिए कार्य करें। क्योंकि कलयुग में संघ को ही असली शक्ति माना गया है। दोनों पदाधिकारी को संगठन के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों द्वारा बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया जा रहा है।