Azamgarh :हत्या के प्रयास में 01 गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में 01 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी धुवनारयण सिंह पुत्र रामश्रय सिंह निवासी ग्राम इरनागोकुलपुर थाना दीदारगंज आजमगढ ने थाना दीदारगंज पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी . शिवाजी उर्फ दिलबोस पुत्र संतोष सिंह 2. मनोज सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह 3. जयनाथ मिश्र पुत्र चण्डीप्रसाद 4. अमरनाथ सिंह पुत्र राजबली सिंह 5. संतोष सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासीगण ग्राम इरनागोकुलपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा जान से मारने कि नियत से लाठी डंडे व तलवार से हमला कर देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 187/25 धारा 115(2),352,351(3),109,3(5) बीएनएस बनाम 1. शिवाजी उर्फ दिलबोस पुत्र संतोष सिंह आदि 05 नफर पंजीकृत हुआ था जिसमें अभियुक्त उपरोक्त फरार चल रहा था।
दिनांक 24.07.2025 उ0नि0 रूपेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमरनाथ सिंह पुत्र स्व0 राजबली सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 65 वर्ष को अभियुक्त के अपने घर इरनागोकुलपुर समय करीब 18.35 बजे नियमानुसार अभियुक्त के घर से हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button