अंबिका सेवा संस्थान कार्यालय पर मजिस्ट्रेट न्याय पीठ बाल कल्याण समिति अखिलेश कुमार सिंह का हुआ स्वागत

Magistrate Justice Bench Child Welfare Committee Akhilesh Kumar Singh was welcomed at Ambika Seva Sansthan office

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन कार्यालय बिंद्रा बाजार पर सुबह 10:00 बजे श्री अखिलेश कुमार सिंह (बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट) न्याय पीठ बाल कल्याण समिति आजमगढ़ का संस्था के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय तथा सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर, सम्मान पत्र फ्रेम फोटो,अंग वस्त्र,मोमेंटो,मेडल,बुके देकर जोरदार स्वागत किया, स्वागत समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय एवं संचालक साहित्यकार कवि संजय पांडे(सरस) ने किया, संस्था के उपाध्यक्ष श्री अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि मजिस्ट्रेट साहब के 4 वर्ष का कार्य काल बहुत ही शानदार रहा, श्री सिंह ने अधिक से अधिक नाबालिक बच्चों को अभिभावक के महत्व को समझाते हुए बच्चो के सर्वोत्तम हित के कार्य में सफलता हासिल कर ही लेते है। उसके बाद श्री संजय पांडे (सरस) राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट श्री अखिलेश सिंह ने न्याय पीठ बाल कल्याण समिति आजमगढ़ में बच्चो एवं समाज के हित में जो कार्य करते है अत्यधिक प्रशंसनीय है। ईश्वर श्री सिंह को और ताकत दे।मुख्य अतिथि श्री अखिलेश सिंह ने स्वागत समारोह के आयोजन के लिए अंबिका सेवा संस्थान को सहृदय हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अंबिका सेवा संस्थान जो जनपद में व अन्य जनपदों में जाकर कार्य करती है यह एक सराहनीय कार्य लगभग 12 वर्षों से लगातार असहाय पीड़ित गरीबों की मदद करना खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना तमाम विषयों पर संस्था के सदस्य मेहनत से कार्य करते हैं सबसे महत्वपूर्ण कार्य संस्था का आजमगढ़ जनपद में 500 से अधिक टीवी के मरीजों को गोद लेकर पोटली वितरण के कार्य की सराहना किया और संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय को इस बड़े और पुनीत कार्य के लिए बधाई दिया ।इसी क्रम में संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने बताया कि 1980 से हमारे द्वारा टीम बनाकर लोगों की मदद का कार्य किया जा रहा था जो आज तक लगातार चल रहा है इस मौके पर आलोक राय (पूर्व छात्र नेता) और संजय पांडे का भी अंग वस्त्र ,एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।व्यापार मंडल अध्यक्ष महानता विश्वकर्मा, घनश्याम सेठ, वीरेंद्र नाथ पाठक, सूरज मोदनवाल ,पुनीत पाठक, अजय श्रीवास्तव, पवन अस्थाना, लकी श्रीवास्तव ,रवि चौहान, प्रिंस कुमार, आफताब आलम ,अतुल कुमार समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे

कार्यक्रम के आयोजक संस्था प्रभारी अभिषेक उपाध्यक्ष सभी लोगों का आभार प्रकट किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button