आजमगढ़:श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का समर्पित महीना है,ओम प्रकाश सिंह

Azamgarh news:Shravan month is dedicated to Lord Bholenath, Om Prakash Singh

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़। हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा वातावरण ।लोगों में आस्था का सैलाब उमड़ता हुआ दिखाई पड़ा ।लोग अपनी बारी आने की प्रतीक्षा में पंक्ति बद्ध खड़े रहे और ओम नमः शिवाय का जाप करते रहे । पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को समर्पित महीना है। इस दिन की आराधना विशेष फलदाई होती है। आशुतोष तुम अवढ़र दानी। आरति हरहु दीन जनु जानी ।।भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और लोगों को मनोवांछित फल भी प्रदान करते हैं। आज रवि और शिव योग है। इस योग में पूजा करने से संतान वृद्धिऔर धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस दिन द्वादश ज्योतिर्लिंगों का नाम जप करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है। शिव महापुराण के अनुसार जिस घर में भगवान भोलेनाथ की पूजा, आराधना एवं उनकी महिमा का गान होता है। वह घर मंदिर की तरह पवित्र हो जाता है। राजसूय यज्ञ या सौ अग्नि होम करने से जो पुण्य प्राप्त होता है वह पुण्य शिव महापुराण की कथा सुनने मात्र से ही प्राप्त हो जाता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, नगेन्द्र सिंह,मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,अशोक कुमार सिंह, योगेश सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button