आजमगढ़:बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ नाग पंचमी का पूजन-अर्चन
Azamgarh news:Nag Panchami worship was completed with great joy

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के पटवध कौतुक क्षेत्रों जैसे चांदपुर, मानपुर, हरखपुर, गागेपुर, गोसडी, बसिला, श्रीनगर (सियरहां), पटवध सुधाकर इत्यादि गांवों में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन मंगलवार को मनाया गया। इस दिन महिलाओं और पुरुषों द्वारा नाग देवताओं की पूजा की जाती है और नाग देवता को दूध,लावा, फल, फूल अन्य प्रसाद मंदिरों, शिवालयों तथा जंगल, झाड़ियां में चढ़ाया जाता है। ऐसी मान्यता है। नाग पंचमी का त्यौहार हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। यह त्यौहार हमें यह भी सीखना है कि हमें सभी जीवों के प्रति दया और करुणा की भावना रखनी चाहिए। परंपरा के अनुसार नाग पंचमी के दिन नौजवानों और युवकों द्वारा कबड्डी और कुश्ती कराई जाती थी। गांव में आम और नीम के पेड़ पर झूला डाले जाते थे। जिस पर गांव की महिलाएं और युवतियों द्वारा कजरी गीत गाकर झूलों का आनंद लिया जाता था लेकिन यह सारी परंपराएं अब धीरे-धीरे विलुप्त होती नजर आ रही हैं। अब लोग अपने पुराने संस्कारों को छोड़कर नए संस्कारों से जुड़ते नजर आ रहे हैं।



