आजमगढ़:आधुनिकता के दौर में भी परंपरा से जुड़े हैं परमेश्वरपुर गांव के लोग,नाग पंचमी पर कबड्डी खेल कर निभा रहे वर्षों पुरानी परंपरा

Azamgarh news :Even in the era of modernity, the people of Parmeshwarpur village are connected to tradition, they are following the age-old tradition by playing Kabaddi on Nag Panchami

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव

अतरौलिया (आजमगढ़)।जहां एक ओर गांवों में धीरे-धीरे परंपराएं और ग्रामीण खेल लुप्त होते जा रहे हैं, वहीं अतरौलिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतछितौनी के परमेश्वरपुर में आज भी लोग पुरानी परंपराओं को संजोए हुए हैं। नाग पंचमी के अवसर पर यहां हर साल कबड्डी खेली जाती है, जिसमें गांव के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की सहभागिता देखने को मिलती है।इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसे कोई संस्थान या सरकारी योजना नहीं, बल्कि गांव के युवाओं और ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी से आयोजित किया जाता है। कबड्डी माध्यम से गांव के लोग एकता, परंपरा और खेल भावना को जीवित रखते हैं।पूर्व प्रधान अजय यादव ने बताया कि जहां लोग आधुनिकता के युग में अपनी पुरानी परम्परा को भूल रहे वही हमारे गांव के लोग आज भी नाग पंचमी के दिन कबड्डी खेलते है। यह हमारे गांव की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे आज भी हमारे गाँव के युवा पूरे जोश और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। हम हर संभव प्रयास करेंगे कि ऐसे ही आने वाले वर्षों भी में लोग नाग पंचमी के दिन कबड्डी खेले जिससे गांव की पहचान बनी रहे।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा दशकों पुरानी है, जब नाग पंचमी के दिन कबड्डी खेलना एक धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा माना जाता था। आज भी इसे पूरे उत्साह और उमंग के साथ निभाया जा रहा है।गांव के युवा न सिर्फ खेल में रुचि दिखा रहे हैं, बल्कि इसे कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा कर रहे हैं, ताकि यह परंपरा अगली पीढ़ी तक पहुंच सके।इस मौके पर राधेश्याम सिंह अंकित सिंह ‘मंडेला’,मनोज यादव, सन्तोष यादव, सरोज यादव, कमलेश यादव, रत्नेश कुमार,आंशिक यादव आदि लोग मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button