आजमगढ़:न्यू लोटस ग्रुप ने पर्यावरण के शूद्धिकरण के लिए छात्रों में किया पौधों का वितरण
Azamgarh news:New Lotus Group distributed plants among students to purify the environment

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज नगर पालिका के
गोरिया बाजार मे स्थित न्यू लोट्स ग्रुप ऑफ इंसिटियुच द्वार पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए
छात्र-छात्राओं के बीच मेरा भाई मेरा पौधा की विचारधारा के साथ पौधों का वितरण किया गया। जो की मेरा भाई मेरा पौधा का नारा पौधों के पक्ष में था और यह नारा पौधों के रख रखाव की चेष्टा भी पैदा करता है।
न्यू लोटस इंस्टिट्यूट गोरिया बाजार बिलरियागंज के प्रांगण में नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर जहां छात्र-छात्राओं के बीच हरे पौधों का वितरण किया गया वही ं संस्था के परिवार द्वारा बताया गया कि आप लोग जहां भी रहे अपने घर और घर के आगे पीछे यानी दरवाजे पर वृक्षारोपण अवश्य करें । हो सके तो फलदार वृक्ष लगाए जो बड़ा होकर आपको फल भी देगा पशुओं को चारा भी देगा और समय पड़ने पर भोजन बनाने के लिए ईंधन भी उपलब्ध कराएगी इसके अलावा घर मकान में बनने वाले खिड़की दरवाजा के लिए लकड़िया भी देगा। इसलिए यह सत्य है कि मेरा पौधा मेरा भाई इतना ही नहीं इन्हीं वृक्षों में से अधिकतर वृक्ष हमें ऑक्सीजन भी देते हैं जिनके सहारे हम जीविथ हैँ। इसलिए आप सभी लोग अपने खेत खलिहान बगीचे और दरवाजे पर वृक्षों को अवश्य लगाएं। इस मौक़े पर संदीप चौरसिया संतोष चौरसिया कैलास चौरसिया अभिशेख सिंह चंद्रपाल सिंह चंचल यादव व विद्यालय परिवार साहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।



