विकास की मिसाल बनीं डॉ.आराधना त्रिपाठी,पूर्व मंत्री डॉ.कृष्ण मुरारी ने की डॉ. त्रिपाठी की प्रशंसा, नवागत बीडीओ का हुआ स्वागत विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब
मुहम्मदपुर ब्लॉक में डॉ. आराधना त्रिपाठी को दी गई भावभीनी विदाई, मनोज श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार
आजमगढ़, 30 जुलाई: जनपद के मुहम्मदपुर ब्लॉक में बुधवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खंड विकास अधिकारी डॉ. आराधना त्रिपाठी को पदोन्नति के उपरांत सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह और मेमेंटो भेंट कर उनके योगदान के लिए सराहना की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने डॉ. आराधना त्रिपाठी के कार्यकाल को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि, “डॉ. त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में ब्लॉक की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया है। उनकी कार्यशैली और जनसेवा की भावना ने उन्हें जनमानस में विशेष स्थान दिलाया है। उनकी सजगता और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता प्रशंसनीय रही है।”,ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ने कहा कि, “डॉ. आराधना त्रिपाठी हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहीं। उन्होंने जिस कुशलता से प्रशासनिक दायित्वों को निभाया, वह आने वाले अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”इस कार्यक्रम में नवागत खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव का भी भव्य स्वागत किया गया। सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत श्रवण कुमार ने कुशलता पूर्वक किया। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, प्रधानगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित लोग:
ब्लॉक प्रमुख, रानी की सराय: विपिन सिंह
समाजसेवी: सुजीत सिंह, बृजेश राय
ग्राम प्रधानगण: मोहम्मद रफीक गुड्डू, जाहिद खान, संतोष कुमार, इकबाल अहमद चुन्नू
प्रधान संघ अध्यक्ष: जिया लाल यादव
एडीओ (कृषि): रवि यादव
एडीओ (आईएसबी): आनंद प्रकाश, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद श्रीवास्तव
एडीओ (वित्त): ऋषिकेश
लेखाकार: राजेश श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान मुजफ्फरपुर मुस्तकीम, मोहम्मदपुर बिंद्रा बाजार क्षेत्र के समाजसेवी व कारोबारी जैद व वसीम
खंड प्रेरक: अजय सिंह
एपीओ: अजय गुप्ता
जेडीसी ऑफिस: संगीता श्रीवास्तव
ग्राम विकास अधिकारीगण: रामचंद्र राम, आनंद कुमार, जयप्रकाश यादव, राकेश यादव, चांदनी शुक्ला, बलिराम नवीन,अन्य गणमान्य नागरिक: पीएन सिंह, रोहित सोनकर, अरविंद यादव उर्फ पिंटू, अवधेश चौहान, राजीव चौहान, दिनेश कुमार, प्रेमचंद जैसवार, विजय सरोज आदि।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।