मुहम्मदपुर ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी डॉ. आराधना त्रिपाठी को दी गई भावभीनी विदाई, प्रमोद श्रीवास्तव बोले – “उनके प्रयासों से बहने लगी विकास की गंगा”
Azamgarh news:Block Development Officer Dr. Aradhana Tripathi was given an emotional farewell in Muhammadpur block, Pramod Srivastava said – “The Ganga of development started flowing due to her efforts”
आजमगढ़, 30 जुलाई।मुहम्मदपुर ब्लॉक परिसर में बुधवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) डॉ. आराधना त्रिपाठी को पदोन्नति के उपरांत सम्मानपूर्वक विदा किया गया। पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, तथा क्षेत्र के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं संबरान्त व्यक्तियों ने समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने डॉ. त्रिपाठी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें फूलमालाओं, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।हिंद एकता टाइम्स से विशेष बातचीत में समाजसेवी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री प्रमोद श्रीवास्तव ने डॉ. आराधना त्रिपाठी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा,“डॉ. त्रिपाठी न केवल एक कुशल प्रशासक रहीं, बल्कि उन्होंने विकास को धरातल पर उतारने का कार्य भी बखूबी किया। उनके कार्यकाल में मोहम्मदपुर ब्लॉक में विकास की गंगा बहने लगी थी। वह सच्चे अर्थों में एक समर्पित और विकासशील अधिकारी थीं।”,उन्होंने बताया कि डॉ. त्रिपाठी को विकास की दिशा में काम करने का जुनून था। उन्होंने ब्लॉक प्रांगण का नक्शा स्वयं बनवाकर उसे एक मॉडल ब्लॉक परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए। उनके कार्यकाल में न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार हुआ, बल्कि जनता को विकास योजनाओं का सीधा लाभ भी मिला। श्री प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा खंड विकास अधिकारी के रूप में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।डॉ. त्रिपाठी की विदाई के मौके पर कर्मचारीगण भावुक दिखे। सभी ने उन्हें आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।