आजमगढ़ :बिजली उपभोक्ताओं की समस्या 10 बजे से 1 बजे तक सुनते है उपखंड अधिकारी निजामाबाद

Subdivisional officer Nizamabad listens to the problems of electricity consumers from 10 am to 1 pm

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद नवागत विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव जब से निजामाबाद का चार्ज लिए है तब से अपने कार्य के प्रति समर्पित हैं।विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा समस्या की सुनवाई 10बजे से 1बजे तक करते हैं इसके बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्रों को संज्ञान लेते हुए उनकी समस्या का निदान करते हैं ।उसके बाद क्षेत्र के उपकेंद्रों पर जाकर अवर अभियंता और संविदा कर्मियों के साथ बड़े बकायादारों के यहां विद्युत बिल की वसूली कराते हैं। विद्युत चेकिंग,बाई पास,मीटर,मीटर लोड आदि की चेकिंग करते हैं।उपखंड अधिकारी के इस कदम से राजस्व वसूली में बढ़ोतरी हुई है।निजामाबाद विद्युत उपखंड अधिकारी के अंतर्गत 6 विद्युत उपकेंद्र है उन सभी उपकेंद्रों से शिकायती प्रार्थना पत्र भी बहुत आते हैं इसलिए उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का समाधान देर रात तक बैठ कर कर रहे हैं।उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए ही तो सरकार हमारी नियुक्ति की है ।उन्होंने कहा कि विद्युत संबंधित जो भी समस्या उपभोक्ताओं की है वह निसंकोच हमारे यहां आकर हमसे मिलकर अपनी समस्या हमसे बताए उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि आप लोगों के क्षेत्र में जो भी समस्या हो उसे आप लोग निसंकोच बताए ।उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से यह अनुरोध किया है कि अच्छी विद्युत पाने के लिए आप लोग अपनी बकाया बिलों का भुगतान समय पर कर दे।विद्युत का दुरुपयोग न करें।विद्युत चोरी न करें क्योंकि जो भी विद्युत चोरी करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से करवाई की जाएगी। उसके ऊपर जुर्माना और मुकदमा दोनों किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button