सुरेश जायसवाल मुंबई वेस्ट जोन के अध्यक्ष तथा गोपाल प्रसाद सिंह पालघर के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए। आइडियल पत्रकार संघटना के पदाधिकारियों में भारी फेर
Suresh Jaiswal was made the president of Mumbai West Zone and Gopal Prasad Singh was made the new district president of Palghar. Major reshuffle in the office bearers of Ideal Patrakar Sangha

मुंबई महाराष्ट्र। संपूर्ण भारत में पत्रकारों के हित में कार्य करने वाली संस्था आइडियल पत्रकार संघटना ने मुंबई में अपने कई पदाधिकारीयों के पदों में फेरबदल किया है। नए सदस्यों को शामिल करते हुए आइडियल पत्रकार संघटना पालघर की नई इकाई घोषित की गई है। जिसमें पालघर जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल प्रसाद सिंहको जिलाध्यक्ष पालघर नियुक्त किया गया है। अब तक जिला संरक्षक पालघर रहे जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जयसवाल को मुंबई वेस्ट जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवी मुंबई स्थित अपने आवास पर बातचीत करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा यह जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष पालघर गोपाल सिंह एवं मुंबई वेस्ट जोन अध्यक्ष सुरेश जायसवाल द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया गया है। पत्रकार रोहित गिरी को जिला सचिव, जबकि तेज तर्रार महिला पत्रकार रुचि सिंह को जिला महासचिव पालघर बनाया गया है। तेज तर्रार महिला पत्रकार कविता गिरी जिला उपाध्यक्ष पालघर जबकि खुशबू कलाल को मीडिया प्रभारी वेस्ट जोन मुंबई नियुक्त किया गया है। पत्रकार रजनीकांत मोहन सुर्वे को मीडिया प्रभारी पालघर जबकि अजय वर्मा को संगठन का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पत्रकार सुभाष दास आइडियल पत्रकार संगठन पालघर के जिला संघटक जबकि अश्वनी अरुण पाडवे को जिला सरचिटणिस एवं संजय कराले को जिला सह सचिव, एवं अमित छतरे को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कई अन्य सदस्य भी आइडियल पत्रकार संघटना पालघर से जुड़ रहे हैं जिन्हें जिला अध्यक्ष पालघर एवं मुंबई वेस्ट जॉन अध्यक्ष द्वारा सदस्यता दी जा रही है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पत्रकार त्रिवेणी शर्मा जिला संयुक्त सचिव पालघर के पद पर कार्य करेंगे। सभी पदाधिकारीयों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह शपथ पूर्वक आश्वासन दिया गया है कि संगठन द्वारा जारी दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के तहत ही हम कार्य करेंगे। अनुशासन ही हमारा प्रथम उद्देश्य होना चाहिए। हम सब मिलकर पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम,प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी, प्रदेश अध्यक्ष संजय राय, प्रदेश महासचिव कविता फूलपगार मराठवाड़ा अध्यक्ष प्रदीप कांबले सहित सभी पदाधिकारीयों ने नवनियुक्त सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी को शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दिया है।


