आजमगढ़:अहरौला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने फुलवरिया बाजार में किया पैदल मार्च,जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा

आजमगढ़, अहरौला:अहरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पारा फुलवरिया बाजार में रविवार की शाम को थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार अपने हमराही वा उप निरीक्षकों के साथ फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ सके ।
फ्लैग मार्च बाजार के मुख्य मार्ग, भीड़भाड़ वाले चौराहों पर किया गया । इस दौरान पुलिस ने लोगों से बातचीत कर उनसे सतर्क और सजग रहने की अपील की। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता के साथ है और किसी भी अराजकतत्वो को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें । उन्होंने साफ किया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च के दौरान थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार , उप निरीक्षक नीतीश चौबे , उप निरीक्षक श्री प्रकाश शुक्ला के अतरिक्त कांस्टेबल सौरभ राय, परीक्षित दुबे भी साथ रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button