आजमगढ़:कप्तानगंज मार्ग की दुर्दशा पर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे द्वारा धरना एवं चक्का जाम

रिपोर्ट आनन्द गुप्ता
आजमगढ़ 6 जुलाई :कप्तानगंज-अहरौला मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान होकर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने बुधवार को जोरदार धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग 21 किलो मीटर की लगभग 4 चार प्रमुख बाजार और 10 छोटे-छोटे बाजार से जुड़ा हुआ या मार्ग लंबे समय से गड्ढों और टूट-फूट की वजह से खतरनाक बना हुआ है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।धरना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन सड़क मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।धरना और चक्का जाम के कारण मार्ग पर आवागमन कुछ घंटों के लिए ठप रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।धरने में मुख्य रूप से विपुल,दीपक,आदित्य,मोनू अजय सिंह, विजय पांडेय,केसई, विश्वंभर एवं कई सम्मानित भी उपस्थित रहे /



