आजमगढ़:नवीन सर्किट हाउस बनवाने के लिए दिया गया ज्ञापन अहरौला
Azamgarh news:Memorandum given for construction of new circuit house Ahraula

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
आजमगढ़:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अहरौला क्षेत्र में नवीन सर्किट हाउस निर्माण की मांग की।दीपक सिंह ने कहा कि अहरौला एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां शासन-प्रशासन के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का लगातार आवागमन होता है, लेकिन यहाँ ठहरने के लिए उपयुक्त सरकारी सुविधा नहीं है। इस कारण उन्हें या तो निजी होटलों का सहारा लेना पड़ता है या आसपास के अन्य क्षेत्रों में रुकना पड़ता है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में असुविधा होती है।उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अहरौला में एक आधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाए, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में भी सुविधा होगी। ताकि लोगो को सीधा फायदा मिल सके ।इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।



