आजमगढ़:भाजपा लालगंज ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया संगठनात्मक बैठक
Azamgarh news:BJP Lalganj held an organizational meeting for every house tricolor campaign

आजमगढ़ 6 अगस्त। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर की अगुवाई में जिला कार्यालय आजमगढ़ पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए एक संगठनात्मक बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी लालगंज सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश माननीय डॉक्टर मुराहू राजभर रहे।मुख्य अतिथि ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता हर गांव हर घर में पहुंच कर तिरंगा फहराने का अभियान शुरू करे और इस अभियान में एक भी घर तिरंगा फहराने के लिए न बचे।बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक हनुमंत सिंह,जिला मंत्री नीरज तिवारी, पंकज राय पूर्व मण्डल अध्यक्ष तहबरपुर,अशोक कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य ,मनीष राय मंडल अध्यक्ष मुहम्मदपुर, जिला मंत्री डॉक्टर शैलेन्द्र यादव,अबुल कैश मीडिया प्रभारी, मनीष सिंह कार्यालय प्रभारी,अंकित सिंह जिला सोशल मीडिया प्रभारी, आदर्श राय जिला मीडिया प्रभारी, अवधेश चौहान पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर, अरविन्द यादव उर्फ पिंटू यादव मण्डल महामंत्री, उग्रसेन चौहान मण्डल उपाध्यक्ष, अरुणाकर सिंह हैप्पी,सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



