आजमगढ़:ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को मिली सौगात अब कर सकेगे सफर
azamgarh news:People of rural areas got a gift, now they will be able to travel

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़। विधानसभा अतरौलिया के ग्रामीण क्षेत्र के लिए मिली 4 बसे ये बस ग्रामीण क्षेत्र से होते हुवे जिला मुख्यालय को जोड़ेंगी ये गांव वालो के लिए एक बड़ी सौगात है । इस सौगात का पूरा श्रेय सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रयासों का नतीजा है जो इस ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ये सौगात मिली है । राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता व अन्य नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया । चारों रूटो पर अलग-अलग क्षेत्र को जोड़ने वाले इन बसों के संचालन से क्षेत्र के करीब हजारों ग्रामीणों को सस्ती सुविधाजनक और नियमित यातायात सेवा उपलब्ध हो सकेगी आरएम मनोज कुमार बाजपेई ने बताया कि पहली बस भवनाथपुर, मीरपुर चनैती, अतरौलिया होते हुए आजमगढ़ जाएगी । दूसरी बस अभयपुर मेहियापार , पियरिया, धर्मशाला, मठ गोविंद ,पासीपुर होते हुए आजमगढ़ जाएगी । तीसरी बस शाहपुर , बसही बाजार, निजामाबाद , भदुलीघाट, हरबंशपुर होकर जिला मुख्यालय पहुंचेगी और चौथी बस ऐदीलपुर , मदियापार, अतरौलिया होते हुए आजमगढ़ जाएगी ।



