Azamgarh :साइबर फ्राड का पैसा पाकर खिला चेहरा पुलिस का किया धन्यवाद

साइबर फ्राड का पैसा पाकर खिला चेहरा पुलिस का किया धन्यवाद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आवेदक मिथिलेश यादव पुत्र लालजीत यादव निवासी ग्राम मंजीरपट्टी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को सोशल मीडिया साइट फेसबुक मैसेंजर से घर के बगल के व्यक्ति की फोटों के माध्यम से चैट किया गया जिसमे विपक्षी द्वारा बताया गया कि वह सऊदी में फंसा हुआ हैं उसे 40,000 रूपये की जरूरत हैं । आवेदक द्वारा विपक्षी के बताये खाते में 40,000 रूपये ट्रांसफर कर दिये गये । आवेदक को फ्राड की जानकारी होने पर साइबर पोर्टल पर शिकायत सं0 231022xxxxxxx पंजीकृत करायी गयी । उक्त साइबर पोर्टल पर शिकायत से 15,000 रू0 HDFC बैंक व 25,000 रू0 अमेजन पे वैलेट कुल 40,000 रूपये होल्ड हो गये है ।
उक्त शिकायत पर विधिक कार्यवाही कराते हुये साईबर हेल्पडेस्क कम्प्यूटर आपरेटर सौरभ थाना सरायमीर आजमगढ़ द्वारा HDFC बैंक में होल्ड हुए 15,000 रूपये आवेदक के खाते में दिनांक 08.08.2025 को वापस करा दिया गया तथा शेष पैसों की रिकवरी प्रक्रिया प्रचलित हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button