Azamgarh :अंत्येष्टि स्थल के लिए ग्राम पंचायते प्रबंधन समिति का प्रस्ताव खसरा था खतौनी की नकल के साथ जिलाधिकारी के यहां करें प्रेषित
अंत्येष्टि स्थल के लिए ग्राम पंचायते प्रबंधन समिति का प्रस्ताव खसरा था खतौनी की नकल के साथ जिलाधिकारी के यहां करें प्रेषित
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिला पंचायत राज अधिकारी श्री पवन कुमार ने बताया है कि निदेशक पंचायती राज उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अन्त्येष्टि स्थल निर्माण हेतु जनपद आजमगढ को 24 का आवंटन प्राप्त हुआ है। विकास खण्ड अजमतगढ, महराजगंज, कोयलसा, बिलरियागंज, रानी की सराय एवं लालगंज में विगत 05 वर्षाे में कोई अन्त्येष्टि स्थल का आवंटन पंचायती राज विभाग द्वारा नही किया गया है तथा विकास खण्ड अतरौलिया, पल्हनी, ठेकमा, मार्टिनगंज, पल्हना, तहबरपुर एवं जहानागंज में क्रमंशः 01, 02, 02, 03, 03, 03 एवं 03 का आवंटन किया गया है।
उन्होंने उपरोक्त विकास खण्डों के ग्राम प्रधानों को सूचित किया है कि जिन ग्राम पंचायतों में अन्त्येष्टि स्थल निर्माण हेतु भूमि (35मी0x50मी0=1750 वर्गमीटर) उपलब्ध हो तथा पूर्व से किसी योजना से अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य नहीं कराया गया हो, तो उन ग्राम पंचायतों द्वारा अन्त्येष्टि स्थल निर्माण कराये जाने हेतु ग्राम पंचायत का प्रस्ताव, भूमि प्रबन्धक समिति का प्रस्ताव, खसरा तथा खतौनी की नकल, एवं नजरी नक्शा के साथ प्रस्ताव जिलाधिकारी महोदय आजमगढ के ई-मेंल आई0डी0- dmaza@nic.in पर प्रेषित करते हुए फोन नम्बर-05462260402 पर सूचित करें। सूच्य है कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन की कार्यवाही की जायेगी।



