आजमगढ़:पुलिस की पुत्री को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर हुआ फरार पब्लिक ने दौड़कर किया गिरफ्तार

Azamgarh news:After crushing the police's daughter, the driver fled with the vehicle, the public ran and arrested him

रिपोर्ट:रोशन

आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार मोड पर शनिवार को प्रातः काल मधनापार निवासी नीलम पुत्री सुरेंद्र यादव रोड क्रॉस कर रही थी कि इसी बीच बिलरियागंज की तरफ से तेज रफ्तार से चार चक्का वाहन आई जिसे कुचलते हुए चालक अपनी वाहन लेकर रामगढ़ की तरफ फरार हो गया। मौके पर खड़ी पब्लिक ने उसे दौड़ा लिया और दौड़ा कर उसे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पास पकड़ लिया ।
स्थित को भापते हुए चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया इस बीच घायल युवती के परिजनों ने जीयनपुर पुलिस और बिलरियागंज पुलिस को फोन किया सूचना पाने के लगभग आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने से किनारा खींच रही थी संभवत ऊपर से सत्ता पक्ष का दबाव आ रहा था। किन्तु हम लोगों टाइट होने के बाद पुलिस ने वहां से वहन खींच कर बिलरियागंज थाने में लाकर खड़ा करदिया। उधर घायल युवती नीलम पुत्री सुरेंद्र यादव का हाथ पैर फैक्चर हो गया है परिजनों ने उसे आजमगढ़ शहर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है और हालात गंभीर बनी हुई है समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की तरफ से प्रार्थना पत्र तो पद गया था लेकिन पुलिस की तरफ से अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस कार्यवाई मे जुटी हुयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button