आजमगढ़:पिकअप-ऑटो की टक्कर से बालक की मौत

Azamgarh: Child dies in pickup-auto collision

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार मेहनगर मार्ग पर (मखदुमपुर)दशरथगंज के पास शुक्रवार की शाम लगभग 4:30 बजे पिकअप आटो की आमने-सामने टक्कर से अंश गौड़ 12 वर्ष पुत्र सुनील गौड़ निवासी पितांबरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने अंश गौड़ को मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार मेहनगर मार्ग मखदुमपुर के पास  शुक्रवार की शाम लगभग 4:30 बजे दशरथगंज मोड पर पितांबरपुर गांव निवासी अंश गौड़ 12 वर्ष पुत्र सुनील गौड़ पिकअप ऑटो की आमने-सामने टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानिय ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पर डॉक्टर ने अंश गौड़ को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button