आजमगढ़:नहाते समय पोखरे मे फूबने से किशोर की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम
Teen dies after drowning in a pond while bathing, family members shocked

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के सठियांव गांव में रविवार को दोपहर मे 15 वर्षीय किशोर नीरज कुमार की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। मृतक नीरज, सठियांव निवासी सुबास बासफोर का पुत्र था, जो अपने दोस्तों विकास, सुरेंद्र और निरंजन के साथ दोपहर करीब 12 बजे ब्लॉक परिसर में बने अमृत सरोवर में नहाने गया था।नहाते समय नीरज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ में नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। देखते ही देखते नीरज पानी में डूब गया। दोस्तों ने आसपास के लोगों को सूचना दी, लेकिन सरोवर की गहराई के कारण कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को निकालने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फखारुद्दीनपुर के समाजसेवी असमर खान अपने साथियों के साथ पहुंचे और सरोवर में कूदकर नीरज को बाहर निकाला। उसे तुरंत सठियांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ए.एन. राय ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. राय ने बताया कि लंबे समय तक पानी में रहने के कारण नीरज की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नीरज अपने चार भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। घटना के समय उसके पिता सुबास दिहाड़ी मजदूरी के लिए मुबारकपुर गए थे, जबकि मां तीन दिन पहले मायके गई थीं। घर पर मौजूद नीरज की बड़ी बहन और भाभी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



