अशोक कुमार सिंह बने आइडियल पत्रकार संघटना कर्नाटक प्रदेश प्रभारी

कर्नाटक में संगठन की बागडोर अब अशोक कुमार सिंह के हाथों में

वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह बने आइडियल पत्रकार संघटना के कर्नाटक प्रदेश प्रभारी

मुंबई (महाराष्ट्र)। आइडियल पत्रकार संघटना ने कर्नाटक में अपनी संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाते हुए प्रदेश के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार अशोक कुमार सिंह को कर्नाटक प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अपने नवी मुंबई स्थित आवास पर औपचारिक रूप से की।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अशोक कुमार सिंह जैसे अनुभवी और निष्ठावान पत्रकार की नियुक्ति से कर्नाटक में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी। साथ ही, पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संघटना के प्रयास और प्रभावी होंगे।इसके अलावा, संगठन ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार विनोद कर्जेकर को कर्नाटक प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवी मुंबई के तुर्भे निवासी अजय प्रसाद को नवी मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के अनुसार, यह सभी नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने के उद्देश्य से की गई हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि वर्तमान में आइडियल पत्रकार संघटना का विस्तार देश के लगभग 18 राज्यों में हो चुका है और लक्ष्य है कि आने वाले समय में इसे सभी राज्यों में मजबूत उपस्थिति के साथ स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव पत्रकारों के अधिकार, मान-सम्मान और सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा।उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि नए नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाएंगे, जिससे संगठन की छवि और कार्यक्षमता में और वृद्धि होगी।इस अवसर पर आइडियल पत्रकार संघटना के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नए प्रदेश प्रभारी, उपाध्यक्ष और अन्य नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button